ताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

दादर एक्सप्रेस–लिच्छवी एक्सप्रेस के बीच फंसी दो छात्राएं, एक की मौत, दूसरी घायल

```html id="cyap7e" ```

ब्यूरो चीफ दलजीत सिंह चौहान Indian Tv News

 

दादर एक्सप्रेस–लिच्छवी एक्सप्रेस के बीच फंसी दो छात्राएं, एक की मौत, दूसरी घायल

 

सादात रेलवे स्टेशन पर मचा कोहराम

 

रेलवे ट्रैक के विस्तार तो हुआ लेकिन लापरवाही बढ़ी, रेल विभाग ध्यान दें?

 

गाज़ीपुर: गुरुवार की शाम सादात रेलवे स्टेशन पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब पटरी पार कर रही दो छात्राएं ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में 17 वर्षीय पायल राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहपाठी 15 वर्षीय भोली गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। मृत छात्रा की चचेरी बहन आंचल बाल-बाल बच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

ऐसे हुआ हादसा

बापू इंटर कॉलेज, सादात की तीन छात्राएं—पायल, भोली और आंचल—विद्यालय की छुट्टी के बाद रोज की तरह पैदल घर लौट रही थीं। शाम करीब साढ़े तीन बजे विद्यालय की छुट्टी होने के बाद कई छात्र-छात्राएं समता पीजी कॉलेज के सामने बने समपार से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दादर एक्सप्रेस खड़ी थी और मेन लाइन से लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) रन थ्रू होकर तेज गति में गुजर रही थी।

 

जैसे ही छात्राएं पटरी पार कर रही थीं, लिच्छवी एक्सप्रेस को तेज रफ्तार से आते देख वे घबराकर दौड़ने लगीं। इसी अफरातफरी में वार्ड नंबर छह निवासी नंदू राजभर की पुत्री पायल राजभर (कक्षा 11) ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत के मुंह में चली गई। दूसरी छात्रा, संतोष गुप्ता की पुत्री भोली गुप्ता (कक्षा 10) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पैर में गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे इलाज के लिए वाराणसी ले गए।

 

पुलिस की तत्परता व परिजनों का कोहराम

 

हादसे की जानकारी मिलते ही एसओ वागीश विक्रम सिंह, उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक पर बिखरे शव के अवशेषों को एकत्र कराया। इसके बाद पहुंचे दुल्लहपुर जीआरपी चौकी प्रभारी ओम शंकर गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

दुर्घटना की खबर मिलते ही मृत छात्रा के घर में कोहराम मच गया।

मां इंदू देवी, बड़ी बहन शीतल, छोटी बहन प्रिया तथा परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेहाल हो गए। क्षेत्र में इस दर्दनाक घटना से शोक की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *