महराजगंज: विशेष अभियान ‘वज्र’ में निचलौल पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार
महराजगंज, 30 नवंबर 2025।
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘वज्र’ के तहत निचलौल पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
—
पहली कार्रवाई: पाक्सो व बीएनएस धाराओं में वांछित अभियुक्त जमुना पाल गिरफ्तार
थाना निचलौल में पंजीकृत मुकदमा संख्या 322/2025, धारा 137(2), 64(1), 87 बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त जमुना पाल (उम्र 19 वर्ष), पुत्र जंगबहादुर पाल, निवासी बैठवलिया, थाना निचलौल की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।
टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज 30 नवंबर 2025 को समय 11:50 बजे घोड़हवा चौराहा, थाना निचलौल से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
उ0नि0 कपिल प्रजापति
का0 आनंद यादव
—
दूसरी कार्रवाई: बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित अबरार हुसैन दबोचा गया
इसी अभियान के अंतर्गत थाना निचलौल में दर्ज मुकदमा संख्या 332/2025, धारा 118(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित अबरार हुसैन (उम्र 19 वर्ष), पुत्र स्व. मुबारक अली, निवासी हर्रेडीह वार्ड नं. 5 को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज ही 30 नवंबर 2025 को समय 13:37 बजे टिकुलहिया नहर पुल, थाना निचलौल से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक कार्यवाही हेतु अदालत भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
उ0नि0 नागेन्द्र मणि
उ0नि0 संजय यादव
का0 धर्मवीर चौहान
का0 सत्येन्द्र कुमार सिंह
—
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभियान ‘वज्र’ के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)