इंडिया टीवी ब्यूरो चीफ राजेश मौर्य
जनपद कुशीनगर बिना हेलमेट के तेज गति से बाइक चलाने की वजह से दो किशोरों की जान चली गई। राज कुशवाहा अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में राज पर ही भविष्य की उम्मीदें टिकी थीं। जैसे ही उसकी मौत की खबर घर पहुंची, मां बेसुध होकर गिर पड़ी और बहनों की चीख से घर का कोना-कोना गूंज उठा। वहीं अल्ताफ अंसारी दो भाइयों में बड़ा था। पिता की मदद करने के लिए वह पढ़ाई के साथ छोटे-मोटे काम भी करता था। घरवालों को उम्मीद थी कि बड़ा होकर वह परिवार का बोझ हल्का करेगा, लेकिन किस्मत ने बीच राह में ही साथ छोड़ दिया। दोनों किशोर बचपन से ही घनिष्ठ मित्र थे। गांव में लोग कहते हैं, कि दोनों साथ जिए, साथ हंसे और नियति ने दोनों को साथ ही छीन लिया। हादसे के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल पूरी तरह शोकग्रस्त है और हर कोई इस दर्दनाक दुर्घटना की चर्चा करते हुए गमगीन नजर आ रहा है..