नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
जिला हाई स्कूल में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
हजारीबाग: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के बैनर तले सोमवार को जिला हाई स्कूल में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रणजीत कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना के देख-रेख में किया गया। जिसमें बच्चों को उनके सशक्तिकरण, अधिकारों की रक्षा और कर्तव्यों से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक एल.ए.डी.सी. के सदस्य सौरव कुणाल के साथ-साथ कई पारा लीगल वालेंटियर भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को एल.ए.डी.सी. सदस्य सौरव कुमार ने बताया कि यदि किसी के साथ कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो जानकारी के अभाव में व्यक्ति सही कदम नहीं उठा पाता है। और गलत कदम उठाने से वह अपने राह से भटक जाता है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की कानूनी जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार का सहारा लिया जा सकता है। और इसी क्रम में कई विद्यालयों में कानूनी साक्षरता क्लब को स्थापित किया गया है। जिसकी मानिटरिंग जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग करती है। जहां बच्चों को उनके अधिकारों एवं कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दिया जा रहा है। जिसका लाभ सीधे तौर पर बच्चों को सशक्त बनाने में हो रहा है ।
विश्व एड्स दिवस के मौके पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल, हजारीबाग में भी कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें अधिकार मित्र विकाश कुमार पांडेय, दीपक कुमार एवं ममता कुमारी के द्वारा लोगों को उनके अधिकारों एवं कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दिया गया। और एड्स पीड़ित को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। इस विधिक शिविर में कई मरीज व उनके परिजन शामिल हुए।