उत्तर प्रदेशताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

दुद्धी में विधायक स्पर्धा के पहले दिन खेल प्रतियोगिताओं का रंगारंग मंच

```html id="cyap7e" ```

दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के टाउन क्लब क्रिकेट मैदान पर उत्तर प्रदेश खेल लीग योजना के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग की पहल से विधायक स्पर्धा का पहला दिन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन तथा विधायक प्रतिनिधि अवधनारायण यादव ने जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

पहले दिन एथलेटिक, कुश्ती और बैडमिंटन की विभिन्न शाखाओं में जूनियर से लेकर सीनियर वर्ग तक मुकाबले हुए। बैडमिंटन एकल में आशुतोष ने प्रथम स्थान हासिल किया।
एथलेटिक दौड़ में जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सन्दीप कुमार (एटीएस, दुद्धी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिलीप पवन कुमार (दीघुल) दूसरे और वृजेश कुमार (बीजपुर) तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में बादल (म्योरपुर) ने बाज़ी मारी, दूसरे स्थान पर संदीप कुमार और तीसरे पर सन्तोष (म्योरपुर) रहे। बालिका 800 मीटर दौड़ में पूजा (म्योरपुर) ने जीत दर्ज की, कौशल्या डाला ने दूसरा और अंजलि (दीघुल) तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में गौतम (अनपरा, म्योरपुर) पहले, रामबली (पिपरडीह, दुद्धी) दूसरे और युवराज सिंह (म्योरपुर) तीसरे नंबर पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में न्यूनतम (म्योरपुर) और 800 मीटर दौड़ में पूजा बलपरी व कौशल्या ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया।
कुश्ती मुकाबलों में 44 किलो वर्ग में राहुल कुमार, 54 किलो में ओम प्रकाश, 58 किलो में पवन कुमार (दुद्धी) और 68 किलो में सोनू गुप्ता (खजूरी, दुद्धी) ने प्रथम स्थान पाया। 68 किलो में अनिरुद्ध ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 45 किलो की कुश्ती में अंजलि ने विजय प्राप्त की, जबकि 50 किलो वर्ग में पूजा कुमारी पहले और आशा कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं।
गोला फेंक प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के जितेंद्र कुमार अग्रहरि ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर शिव शंकर एडवोकेट,सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी सर्वेश कुमार, प्रीतम, वरुण वर्मा, श्याम कुमार गौतम व अंबर गोड उपस्थित रहे। पीआरडी जवान भी पूरे परिश्रम के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।

सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *