खबर रामदेवरा
रिर्पोटर लक्ष्मण वानर
राज्य सरकार के 2 साल बेमिसाल: विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “2 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी जिला अध्यक्ष दलपतराम हिंगड़ा ,पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी, विकास रथ प्रभारी श्रवणसिंह राव ,मदन सिंह राजमथाई , समंदर सिंह सरपंच/ प्रशासक सहित अनेक जनप्रतिनिधिओ एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विकास रथ के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं अब तक की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। यह विकास रथ गांव-गांव और शहर-शहर जाकर नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण, सड़क, बिजली और पानी से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी देगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विकास रथ इसी उद्देश्य को साकार करने का माध्यम बनेगा और लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा।
इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि विकास रथ के साथ प्रचार सामग्री, बैनर, पोस्टर और ऑडियो-वीडियो माध्यमों से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम का समापन राज्य सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।