उम्मेद जोया नाडोल पाली इण्डियन टीवी न्यूज
52 वीं मंडल स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालय कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक चयन प्रतियोगिता का समारोह पूर्व हुआ आगाज
पाली 14 दिसम्बर। जिला मुख्यालय के सुमेरपुर उपखंड क्षैत्र के जवाई बांध रोड स्थित वाईबेंट हाई स्कूल मे सोमवार से दो दिवसीय 52 वीं मंडल स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालय कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक चयन प्रतियोगिता का समारोह पूर्व आगाज हुआ जिसमे पाली,जालोर एंव सिरोही के मत्रालयिक कार्मिको ने उत्साहपुर्वक भाग लिया।
संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा मंडल पाली के उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक डा.भूपेन्द्र सोढा ने बताया कि दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता का आगाज माॅ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।तत्पश्चात पाली,जालोर एवं सिरोही से आए कार्मिको का पंजीयन कर खेल का नाम एवं टीम का निर्माण किया
उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा बलवीर सिंह राणावत ने बताया कि प्रतियोगिता मे बास्केटबाल, वालीबाल, टेबल टेनिस,केरम,शतरंज, बैडमिंटन, कब्बडी, फुटबॉल टेनिस क्रिकेट,रस्सा कस्सी,लंगोरी, खो-खो,लम्बी कूद,त्रिकूद, तश्तरी फेक, भाला फेक, गोला फेक, सुगम संगीत,एकाभिनय, एकल नृत्य,विचित्र वेशभूषा, हारमोनियम वादन, तबला वादन, ढोलक वादन,झांझ वादन,समेत विभिन्न प्रकार की दौडो का आयोजन हुआ। जिसमें खिलाडियो ने जीत के लिए दमखम लगाया।
आज होगा समापन: वाईबेंट हाई स्कूल के निदेशक डा.नारायण विश्नोई एवं चेयरमेन महावीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। कार्यक्रम मे संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा मंडल पाली रिछपाल सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (माध्यमिक) राहुल राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक गजेन्द्र सिंह राणावत,मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर भवानी सिंह राणावत, विजय सिंह गुर्जर,डिम्पल चौधरी आदि मौजूद रहेगे। इस मौके पर शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश बोहरा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, शारीरिक हनुवंत सिंह राठौड, नरेन्द्र सिंह देवडा, राम नारायण सिंह,ललिता शर्मा, प्रकाश कंवर, शिक्षक छोटू सिंह, भंवर पटेल सिरोही,जितेन्द्र गोस्वामी, प्रकाश सिंह सोलंकी,प्रेम सिंह परमार, महिपाल गर्ग,हेमंत ओझा आदि मौजूद रहे।