सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में भक्तिभाव से धार्मिक आयोजनों किया गया। मंगलवार को 24 घंटे काअखंड रामायण पाठ का सफल आयोजन होने के बाद बुधवार को समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मंदिर परिसर में आयोजित रामायण पाठ में भक्तों ने वाल्मीकि रामायण का उत्साहपूर्वक पाठ किया। 16 दिसंबर को शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन आज धूमधाम से हुआ। भंडारे में सैकड़ों नगर और क्षेत्रवासियों ने महाप्रसाद ग्रहण कर भगवान राम व हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया, “यह आयोजन भगवान राम और हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए किया गया है। शुद्ध सात्विक भोजन का वितरण किया गया, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।” समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड रामायण का पाठ कराया गया और महाप्रसाद का वितरण किया गया।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)