फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी के उनासी स्थित मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने किया। इस अवसर पर विभिन्न न्याय पंचायतों से आए छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल एवं योग जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चिराग, साहिल (फतेहगंज) एवं सोहेल (टिटौली) ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं बालिका वर्ग में गौरी, रिया (फतेहगंज), रिया (मनकरी) और आरती (नारा, फरीदपुर) ने सफलता अर्जित की। कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में चिटोली न्याय पंचायत विजेता रही, जबकि समग्र रूप से उनासी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में आर्यन (औंध) और पवन (मनकरी) ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में देविका (मनकरी), निशा (नारा, फरीदपुर), शीतल (मनकरी) और सुमंगला (औंध) ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। कबड्डी और खो-खो में यूपीएस औंध, नारा फरीदपुर एवं मनकरी की टीमों ने जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथियों द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों हरीश गंगवार, हरीश बाबू, अखिलेश गंगवार, विनोद चौधरी, सीमा कपूर सहित अनेक शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। इसके साथ ही अमित कुमार, रमेश चंद्र, राजकुमार सिंह, महेंद्र पाल, सविता हिरोलिया, मिथलेश यादव, संगीता सिंह, आयुष बंसल, राहुल यादव, महेश्वरी देवी, रीना यादव, मोहन स्वरूप, गुलरेज़ ज़ैदी, सत्यपाल एवं अमित यादव का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में एआरपी आशीष शर्मा, संगीता त्रिवेदी और राजीव वेश की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिता का पंजीकरण एवं परिणाम लेखन का कार्य रीना यादव और अलंकार शर्मा ने किया, जबकि मंच संचालन अमर कुमार द्विवेदी ने कुशलता से निभाया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली