सहारनपुर । थाना बेहट पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर पशु चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान जनता रोड पर पुलिस ने एक संदिग्ध छोटा हाथी वाहन को रोका, जिस पर सवार बदमाश भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार बदमाश सद्दाम पुत्र रिज़वान एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पशु चोरी और गोकशी समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से हथियार, चोरी का वाहन और नकदी बरामद की गई है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़