सहारनपुर : नगरायुक्त शिपू गिरि ने मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे सहारनपुर के रैन बसेरों का निरीक्षण किया, जब लोग ठंड से सिकुड़कर रजाइयों में दुबके हुए थे। उन्होंने जनमंच परिसर स्थित रैन बसेरे और अस्थायी रैन बसेरे का निरीक्षण किया, जहां ठहरे लोगों से बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
– गरम और ठंडे पेयजल की उपलब्धता
– हीटर, कंबल, बैडशीट, और शौचालयों की व्यवस्था
– सीसीटीवी कैमरों और साफ-सफाई की स्थिति
नगरायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को ठंड से बचाने के लिए कहीं कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने सहायक नगरायुक्त को स्पष्ट कहा कि रात में सड़क पर खुले आसमान के नीचे कोई व्यक्ति न रहने पाए। इसके लिए दो ई-रिक्शाओं की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़