दुद्धी सोनभद्र। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कनहर परियोजना से विस्थापित लोगों की लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता की।
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस दुद्धी में आयोजित बैठक में उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद कनहर परियोजना गेस्ट हाउस पहुंचकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से विस्थापितों की आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, कनहर डुब क्षेत्र का भी मौके पर निरीक्षण किया।
इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत संगठन मंत्री आनंद, कनहर विस्थापितों के नेता ईश्वर प्रसाद निराला, एडवोकेट मनोज मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, जिला प्रतिनिधि मोहरलाल खरवार, धीरेंद्र जायसवाल, दीपक दुबे, विष्णु अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। विस्थापितों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी लंबित मांगें शीघ्र पूरी होंगी।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)