इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर डॉक्टर मोहम्मद इकराम
जम्मू। भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत ASMITA योजना के तहत सॉफ्ट टेनिस नॉर्थ ज़ोन प्रतियोगिता का जम्मू में भव्य शुभारंभ किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर दानिश ने डिविजनल सपोर्ट ऑफिसर के रूप में स्वयं खेलकर किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,दिल्ली, चंडीगढ़,जम्मू कश्मीर,पंजाब एवं हरियाणा से आई बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मेजर दानिश ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा मेजर दानिश का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। उपस्थित खेल अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने उनके खेल एवं युवाओं के प्रति समर्पण की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि नजीबाबाद निवासी मेजर दानिश निरंतर देश के विभिन्न भागों में अपने कार्य, अनुशासन और सामाजिक-राष्ट्रीय योगदान के माध्यम से नजीबाबाद(बिजनौर) का नाम रोशन करते आ रहे हैं।