इंडियन टीवी न्यूज़
सुशील चौहान
ब्यूरो चीफ
सीईओ श्रीमती शाह ने स्वसहायता समूह द्वारा संचालित उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया
सिवनी:मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी अंजली शाह द्वारा विकासखंड बरघाट क्षेत्र के जनकल्याण स्वसहायता समूह विमेंस सुजाता समूह गुर्रापाठा तखलाकला एवं निवारी धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर उपार्जन गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती शाह ने केंद्रों में धान की आवक तुलाई की गति बारदाना उपलब्धता भंडारण और परिवहन व्यवस्था का अवलोकन कर मानक ग्रेडिंग अनुरूप ही धान का उपार्जन करने तथा उपार्जन व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाए रखने के दिशा निर्देश स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिए।
इस दौरान उन्होंने किसानों से भी चर्चा की।उन्होंने उपार्जित धान के त्वरित उठाव एवं सुरक्षित भंडारण करने के लिए डीएसओ नान को फोन पर ट्रांसपोर्टिंग वाहनों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर डीपीएम NRLM सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।