शामली।
शहर के अजंता चौक, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, दिल्ली रोड शामली पर सोमवार को दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि चार युवकों निशु निर्वाल, अभय कांबोज, मनीष ने इलाके के दुकानदारों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
जब दुकानदारों ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मारने की धमकी देते हुए कहा—
“तुम जानते नहीं हम कौन हैं, कल तक तुझे जान से मार देंगे, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।दबंग अपनी गाड़ी छोड़ कर भाग गया दुकानदारों का कहना है कि आरोपी खुलेआम धमकियां देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया है। पीड़ित दुकानदारों ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।
INDIAN TV NEWS
सूरज कौशिक जिला प्रभारी शामली
📱– 8826053480