बैतूल कों मिली बड़ी सौगात,जन निजी भागीदारी आधारित चिकित्सा महाविद्यालय का हुआ शिलान्यास
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया,इस अवसर पर जिले में 383.87 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया गया।
पुलिस ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर जनसैलाब से भर गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की।
इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा केंद्रीय राज्य मंत्री (जनजातीय कार्य) डीडी उइके की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से रही।
अतिथियों ने मेडिकल कॉलेज को क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला बताया और कहा कि इससे बैतूल सहित आसपास के जिलों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने केंद्र व राज्य सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं की जानकारी दी और जिले के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।

About the Author
Post Views: 22