● शिक्षकों को चयन वेतनमान का दिया जाए लाभ – विनय ताम्रकार
(ललितपुर) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ) संबद्ध-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) ब्लॉक इकाई बिरधा के अध्यक्ष विनय ताम्रकार के नेतृत्व में नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय ललितपुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी बिरधा गौरव शुक्ला को चयन वेतनमान के सम्बन्ध में ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन सौंपते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ने विनय ताम्रकार ने बताया कि शासन की स्पष्ट नीति है कि दस वर्ष की सन्तोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले प्रत्येक शिक्षक-शिक्षिकाओं को चयन वेतनमान का लाभ दिया जायेगा।इसके लिए ब्लॉक स्तर से शिक्षकों की चयन वेतनमान की तैयार पत्रावलियाँ ऑनलाइन या ऑफलाइन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संस्तुति हेतु अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है।संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से खण्ड शिक्षा अधिकारी बिरधा को अवगत कराया कि माह दिसम्बर 2024 एवं माह जनवरी 2025 में दस वर्ष की सन्तोषजनक सेवा पूर्ण कर चुके सभी पात्र शिक्षकों को अभी तक चयन वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया। संगठन
के माध्यम से ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि माह दिसम्बर की वेतन के साथ चयन वेतनमान की तैयार पत्रावलियाँ तैयार करके जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जायें।जिससे चयन वेतनमान का लाभ मिल सके।शिक्षक-शिक्षिकाओं को चयन वेतनमान का लाभ माह दिसम्बर के वेतन के साथ नहीं दिया जाता है तो संगठन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान जिला संगठन मंत्री विनय रजक, ब्लॉक मंत्री गौरीशंकर सेन, ब्लॉक कोषाध्यक्ष स्वदेशभूषण, ब्लॉक उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, ऋण समिति के उपसभापति, अवधेश कुशवाहा, दीपेन्द्र पुरोहित, चन्द्रकुमार राजपूत, प्रीति परोचे, शिवकुमार साहू, बाबूलाल, शान्ति चौरसिया, दयाचंद साहू, धर्मपाल निरंजन, प्रमोद साहू, संजीव सेन, राजेश झां, जाहर सिंह, रवि कुमार, सुनीत कौशिक, अभिषेक खरे मौजूद रहे। चयन वेतनमान को लेकर बीईओ बिरधा को ज्ञापन सौंपते हुए ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी!