इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
मंत्री श्री सिंह परमार ने किया आयुष कार्यालय सिवनी का औचक निरीक्षण
सिवनी:प्रदेश शासन के आयुष उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने बुधवार 24 दिसंबर को आयुष विभाग सिवनी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री परमार एवं विधायक सिवनी दिनेश राय द्वारा सर्वप्रथम कार्यालय परिसर में स्थित आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वन्तरि जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।तत्पश्चात मंत्री परमार द्वारा आयुष कार्यालय के विभिन्न कक्षों अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ- सफाई साज-सज्जा सुव्यवस्थित संधारण व्यवस्था तथा विकसित हर्बल गार्डन की सराहना करते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉ.यशवंत माथुर एवं समस्त स्टाफ के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया।मंत्री श्री परमार ने कार्यालय में स्थापित आचार्य सुश्रुत आचार्य चरक एवं अन्य महान आयुर्वेदाचार्यों के छायाचित्रों को प्रेरणास्रोत बताते हुए आयुष पद्धति की महत्ता पर प्रकाश डाला।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री परमार ने आयुष विधाओं को आमजन तक अधिक लोकप्रिय लाभकारी एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाने औषधियों के समुचित संधारण तथा मांग के अनुरूप सेवाओं के विस्तार हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री परमार द्वारा स्थानीय विधायक दिनेश राय प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.यशवंत माथुर के साथ संयुक्त चर्चा कर जिले में 50 बिस्तरीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं हर्बल गार्डन की स्थापना हेतु प्रस्ताव तैयार कर विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर एसडीएम सिवनी पूर्वी तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।