महेंद्र गायत्री मेडिकल कॉलेज एवं त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली।कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के रहपुरा रोड स्थित महेंद्र गायत्री मेडिकल कॉलेज एवं त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज परिसर तथा स्थानीय भाजपा कैंप कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। उनके साथ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, संजय चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया।
मुख्य अतिथि चौधरी देवेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन के प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का आधार स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी अपनी कार्यशैली, ईमानदारी और दूरदर्शिता के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे राजनीति के अजातशत्रु थे, ऐसी छवि बना पाना अत्यंत दुर्लभ है।
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल जी ने देश में सड़कों का जाल बिछाने का ऐतिहासिक कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी की स्मृतियों को ताजा करते हुए उनकी कविताओं का पाठ भी किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं से एसआईआर के कार्यों पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई एवं महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती पर दोनों महान विभूतियों का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी, सरल, दूरदर्शी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित था। वे तीन बार प्रधानमंत्री रहे और पक्ष-विपक्ष सभी का समान सम्मान उन्हें प्राप्त था। वे न केवल कुशल राजनेता बल्कि संवेदनशील कवि और लेखक भी थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन और राष्ट्र सेवा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्श वर्तमान पीढ़ी के लिए पूर्णतः अनुकरणीय हैं। सुशासन दिवस मनाने का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, सत्येंद्र सिंह यादव, गन्ना समिति चेयरमैन तेजपाल गंगवार, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य, सभासद प्रदीप गुप्ता, शाही चेयरमैन वीरपाल मौर्य, तरुण गंगवार, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सचिन चौहान, दीपक तोमर, अमित सिंह, गौरव मिश्रा, मोनू ठाकुर, ओमेंद्र चौहान, रमन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, प्रिया रस्तोगी, ममता गंगवार, साधना शर्मा, शिवम शर्मा, निर्भय गुर्जर, अभय चौहान, राहुल साहू, अजय वीर चौधरी, अनिरुद्ध सिंह, मनीष शर्मा, अखिलेश मिश्रा, डॉ. नरोत्तम मौर्य, बबलू गंगवार, जोगेंद्र सिंह, जगतपाल सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली