जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, टीकमगढ़ की फैकल्टी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विद्यालयों में कैरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, टीकमगढ़ के फैकल्टी सदस्यों ऋषभ कुमार अहिरवार एवं सुरेश वास्कले द्वारा पी.एम. हायर सेकेंडरी स्कूल अजनौर टीकमगढ़ में कैरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉलिटेक्निक कॉलेज में संचालित विभिन्न तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों, प्रवेश पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, प्रवेश तिथियों एवं भविष्य की रोजगार संभावनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर उज्ज्वल भविष्य बनाने हेतु प्रेरित किया गया।विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए प्रश्न पूछे, जिनका फैकल्टी सदस्यो द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस मार्गदर्शक एवं उपयोगी कार्यक्रम के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, टीकमगढ़ की फैकल्टी का आभार व्यक्त किया।