केशव साहू जिला ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में छेरछेरा त्यौहार मे क्षेत्र शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत दिनांक 03.01.2026 को चौकी चिखली मे आम जनता की शिकायतो के आधार पर अलग अलग टीम गठित कर बदमाशो पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाने हेतु पेट्रोलिंग कार्यवाही किया जा रहा है दौरान अभियान के तहत् अनावेदकगण द्वारा मेरे खिलाफ पुलिस मे शिकायत करते हो कहकर वाद विवाद कर शांति भंग करने की अंदेशा पर अव्यवस्था फैलाने बदमाश 01. सुरज राम मंडावी पिता श्यामराव मंडावी उम्र 28 साल साकिन शंकरपुर वार्ड नं. 10 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव, 02. कुनाल यादव पिता संतोष यादव उम्र 19 साल साकिन शांतिनगर वार्ड नं. 12 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव, 03. भूपेन्द्र साहू पिता भागचंद साहू उम्र 26 साल साकिन लखोली वार्ड नं. 35 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ.ग. को गिरफ्तार कर पृथक-पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।
टीप:- क्षेत्र मे कानून शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि विनोद कुमार वर्मा, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।