जनपद श्रावस्ती:-पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में जनपद श्रावस्ती की इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में थाना मल्हीपुर पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम द्वारा इंडो-नेपाल के सीमावर्ती ग्राम ककरदरी क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में भी पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीमों द्वारा नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय अथवा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
श्रावस्ती पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर सूचना देकर सहयोग करें।
इंडियन टीवी न्यूज़ दिनेश श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ, देवीपाटन मंडल, जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश