इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्टर अनिल कुमार सोनी ब्यूरो चीफ बहराइच
विशेश्वर गंज कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त आदेश-निर्देशों के क्रम में तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों के प्रति उन्हें सजग किया गया।
महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित शिकायत हेतु टोल-फ्री नंबर 1098, 1076, 112, 181, 108 आदि की जानकारी दी गई, साथ ही साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1930 के बारे में भी अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा संचालित योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई तथा बालिकाओं से उनकी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।