चंद मिनटों में मची अफरा-तफरी, श्रद्धालुओं की भीड़ में दहशत, दमकल विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा, समय रहते बाहर निकले कार सवार, तकनीकी खराबी और लापरवाही बनी आग की वजह, लगातार बढ़ रहे CNG वाहन हादसों ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल
मथुरा के गोवर्धन चौराहे के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब एक CNG कार में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही पलों में कार आग की लपटों में घिर गई, जिससे मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि कार सवार लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण CNG सिस्टम में तकनीकी खराबी, गैस लीकेज या सिलेंडर से जुड़ी लापरवाही माना जा रहा है। लगातार CNG वाहनों में हो रहे हादसे प्रशासनिक निगरानी और वाहन जांच पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
रिपोर्ट
अजय सोलंकी