मलकानगिरी-26 जननीकांड: बंगाली समाज की जनसभा में सुब्रत विश्वास का आक्रोशपूर्ण बयानमलकानगिरी: ओडिशा के मलकानगिरी जिले के नारायण सेवाश्रम पटरू क्षेत्र में बंगाली समाज की जनसभा में अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के संस्थापक सुब्रत विश्वास पहुंचे। युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। �मलकानगिरी-26 (एमवी-26) में 8 दिसंबर को एक आदिवासी महिला की सिर कटी लाश मिलने के बाद भड़की हिंसा ने 188 बंगाली परिवारों के 150+ घर जला दिए। संपत्ति का नुकसान करोड़ों में हुआ, लेकिन पुलिस मौजूद रहने के बावजूद चुप रही। सुब्रत विश्वास ने कहा, “वीडियो में स्पष्ट है कि उपद्रवियों पर कार्रवाई न होने से प्रशासन दोषी है। बीजेपी शासित ओडिशा सरकार ने बंगाली हिंदुओं के मुंह पर तमाचा मारा।” ���मांगें: प्रत्येक परिवार को 1 करोड़ मुआवज़ा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई। ₹20-70 हज़ार की राहत अपर्याप्त है। विश्वास ने चेताया, “प्रशासन न सुधरी तो भारत के बंगाली दिल्ली कूच करेंगे। बंगालियों को बांग्लादेशी कहना बंद करो — आज़ादी की लड़ाई में हमारा योगदान भूलना गुनाह है।