वरिष्ठ पार्षद एवं नगर निगम कार्यकारी सदस्य मंसूर बदर को हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्या के चलते देहरादून के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था- जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनके हार्ट की दो नसें करीब 95 प्रतिशत तक ब्लॉक थीं – जिसके बाद स्थिति को गंभीर मानते हुए तत्काल उपचार शुरू किया गया- इलाज के दौरान आज सुबह डॉक्टरों की टीम ने दोबारा सफल ऑपरेशन करते हुए हार्ट में दो स्टेंट डाले – ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और चिकित्सकों ने मंसूर बदर की हालत अब स्थिर और खतरे से बाहर बताई है – अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके चाहने वालों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल था- लोग लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे- डॉक्टरों के अनुसार दवाइयों और सर्जरी का असर सकारात्मक रहा है और अब उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है- अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कुछ दिन निगरानी में रखने के बाद उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है -इंडियन टीवी न्यूज़ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़