सहारनपुर। (सू0वि0)राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आवश्यक वस्तुओं का वितरण 08 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक सम्पन्न होगा। इस अवधि में अन्त्योदय अन्न योजना के राशनकार्डों पर प्रति कार्ड 14 किग्रा0 गेहूँ व 21 किग्रा0 चावल कुल 35 किग्रा0 खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि पात्र गृहस्थी योजना के राशनकार्ड धारकों को 02 किग्रा0 गेहूँ एवं 03 किग्रा0 चावल कुल 05 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट निःशुल्क वितरित किया जाएगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। नीरज सिंह ने बताया कि खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 होगी जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़