एटा जिले में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह के खिलाफ गुरुवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसकी अगुवाई जिला अध्यक्ष पंकज सिंह एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संतोष यादव ने की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। किसानों का कहना था कि अनावश्यक बिल सुधार, कनेक्शन से जुड़े मामलों में अवैध वसूली और शिकायतों के निस्तारण में जानबूझकर देरी की जा रही है।
इन आरोपों के मद्देनज़र प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
रिपोर्ट: विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा