वाराणसी /से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिन्दू टीचर के साथ भेदभाव आया सामने।
AMU की प्रोफेसर रचना कौशल ने बयां किया 27 साल का दर्द।
AMU में राजनीति विज्ञान विभाग की सीनियर प्रोफेसर रचना कौशल ने एएमयू प्रशासन पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इनका आरोप है कि वह सिर्फ हिंदू शिक्षक होने की वजह से पिछले करीब 27 साल से उत्पीड़न झेल रही हैं। रचना कौशल ने कहा कि वह सबकुछ बर्दाश्त करते हुए काम कर रही हैं, लेकिन एएमयू के कुछ प्रोफेसर उनकी आलोचना करते हैं और उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
अपने आरोपों में रचना कौशल ने कहा
‘AMU के कुछ प्रोफेसर कहते हैं कि हिंदू शिक्षक जान-बूझकर मुस्लिम बच्चों को नहीं पढ़ाते, तुम हिंदू टीचर हो तो बीएचयू क्यों नहीं चली जाती। एक लंबे वक्त से मैं ये सब झेल रही हूं, लेकिन अब मेरे पास सिर्फ कानूनी कार्रवाई का ही विकल्प बचा है। बहुत जल्द मैं सार्वजनिक रूप से पूरे मामले का खुलासा करने के बाद FIR दर्ज कराऊंगी।’