उरई(जालौन):
कोंच तहसील के ग्राम रवा में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत:
डीएम एवं एसपी नें पहुंचकर हालात का जायजा लिया:
क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील। प्रशासन अलर्ट, पुलिस एवं वन विभाग का संयुक्त सघन सर्च ऑपरेशन। कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम रवा में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरुवार को गांव के आसपास तेंदुआ देखें जाने के बाद रात में वह निगरानी के बावजूद लापता हो गया। खेतों की ओर जाते समय उसके पदचिन्ह भी मिले हैं।तलाशी अभियान के दौरान तेंदुए ने ड्रोन कैमरे पर हमला किया, जिससे उसकी आक्रामकता सामने आई है। हालात को देखते हुए वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें ड्रोन, ट्रैप कैमरे और पैदल गश्त के जरिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और तेंदुए को शीघ्र पकड़ने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने ग्रामीणों से रात में खेतों की ओर न जाने, सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। फिलहाल गांव और आसपास के इलाकों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने पूरा तंत्र एक्टिव कर दिया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश