पीड़ित ने कोतवाली मैं दिया प्रार्थना पत्र,मुकदमा दर्ज
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह ने की पुलिस की टीमें गठित
तीतरो। कोतवाली तीतरों के अंतर्गत ग्राम कोलाखेड़ी के माजरा फूसगढ़ मैं बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने किसान की लाखों रुपए की दो भैंस एक कटरा चुरा लिया। बीती रात्रि में अज्ञात चोरों ने संतराम की दुधारू भैंस चुरा ली। वहीं दूसरी ओर इंद्रपाल वह संतराम आदि ने भैंस ना मिलने पर रात्रि में काफी तलाश की लेकिन भैंस नहीं मिली जिसकी सूचना पुलिस को भी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी बताया जाता है की भैंसों की पैड पड़ोस के गांव धानवा की ओर गई।पशुओं की चोरी की सूचना मिलते ही पशुपालकों में एक डर का माहौल पैदा हो गया उधर तीतरों थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में क्षेत्र के गांव में जांच पड़ताल की जा रही है वहीं चौराहो एवंम गांव में लगे सीसी कैमरो को भी चैक किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने मीडिया से बताया कि क्षेत्र में ग्रस्त बढ़ाने के साथ-साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाहें टिकी हैं अपराधी को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा!रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़