हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी तहसील रिपोर्टर
मेजा खास (प्रयागराज)।
प्रयागराज जनपद के मेजा खास क्षेत्र के निवासी और जिला कचहरी के प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह (उर्फ फौजदार) का बीती रात हृदय गति रुकने (हार्टअटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही अधिवक्ता समाज और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
घर पर आया हार्टअटैक
मिली जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश सिंह मेजा खास स्थित अपने आवास पर अपनी पत्नी के साथ रहते थे। कल रात अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और जब तक उन्हें चिकित्सकीय सहायता मिल पाती, उनका निधन हो गया। उनके दोनों पुत्र सेवा कार्यों के चलते बाहर रहते हैं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा रोहित सिंह (उर्फ बंटी सिंह) वर्तमान में करछना तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा डंपी सिंह सीतापुर स्थित आईटीआई कॉलेज में बतौर प्रिंसिपल अपनी सेवा दे रहे हैं। अचानक हुई इस घटना से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
न्यायिक जगत में शोक की लहर
वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर जिला कचहरी प्रयागराज और मेजा तहसील के अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सहयोगियों ने उन्हें एक मृदुभाषी और कानून का गहरा जानकार बताया। आज तहसील और कचहरी में अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्टर: हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी
स्थान: मेजा खास, प्रयागराज