दुद्धी सोनभद्र। विकास खंड के ग्राम बघाडू के लल्लन प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को गरीबों, असहायों, विकलांगों व बुजुर्गों को कंबल वितरण समारोह का शुभारंभ स्व. विजय सिंह गोंड विधायक दुद्धी को श्रद्धा सुमन एवं श्रद्धांजलि सभा से किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक जुबेर आलम के नेतृत्व में स्व. विजय सिंह गोंड की स्मृति में कुल 600 कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान बघाडू अब्दुल्ला अंसारी, हरिहर यादव, राजू शर्मा, राकेश अग्रहरि, सलीम भाई, जाकिर अंसारी, अमृतलाल गोंड, बिहारी लाल भुइयां, रामगोविन्द बीडीसी, बरफी लाल पनिका, मुश्ताक उर्फ बुटानी, गुलाब सिंह, दसई विश्वकर्मा, राजू भुइंया, संतोष धरिकार, रामधनी धरिकारी, फूलवंती देवी, दुर्गावती देवी व प्रमिला देवी उपस्थित रहीं।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)