शासकीय कन्या शाला की प्रयोगशाला कक्ष पर कब्जा कर अनाधिकृत निर्माण
रायसेन जिले के बाड़ी नगर मे शासकीय कन्या शाला की छात्राओं के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तहसीलदार को दिया गया ज्ञापन ब छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मांगी गई मदद
एक तरफ जहां बच्चियों को शिक्षा प्रदान करने को महत्व दिया जाता है और दूसरी ओर उनके ही विद्यालय पर कब्जा कर बना दी जाती है डेरी
ऐसा ही हाल बाड़ी नगर की कन्या शाला में देखने को मिला है जहां रिटायर्ड कर्मचारी द्वारा विधालय की प्रयोगशाला पर कब्जा कर डेरी बना दी गई है जिससे डेरी के मवेशियों के गोबर को भी शाला भवन की दिवाल के पास फेका जाता है जिससे कीड़े मकोड़े पैदा होते है जिन्हें खाने जहरीले जीव भी आ जाते है जिससे छात्राओं को हानि की संभावनाएं बनी रहती है साथ ही कृषि संबंधित सामग्री खाद बगैरा का रख रखाव भी शाला मैदान में ही स्वयं का खलियान समझ कर किया जाता है शाला प्रबंधक द्वारा माना किए जाने पर अतिक्रमण धारी द्वारा गाली गलौज की जाती है और डेरी में कार्यरत मजदूरों द्वारा शाला में ताका झाकी की जाती है जिससे छात्राओं में डर बना रहता है
शाला में पहली मंजिल पर दो कक्षाएं लगती है जिसकी टायलेट ऊपर ही बनी है जिसकी दिवाल डेरी तरफ से खुली है जिसे बनाने नहीं दिया जा रहा ओर मजदूरों द्वारा नजरे लगाए रहने से छात्राएं खुदको सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती
बही दूसरी तरफ खेल मैदान में भी दरवाजा लगाकर मैदान का रास्ता बंद कर दिया गया जिससे बच्चों को खेल मैदान जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है