रायसेन जिले के बाड़ी नगर में ब्लाक स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार मकर संक्रांति पर पंडित रामाधार शर्मा द्वारा 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ को 42 बी बार पूरा किया
धावक रामाधार शर्मा की इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना और नशामुक्त भारत के संकल्प को पूरा करना है मैराथन दौड़ प्रतिवर्ष 14 जनवरी को की जाती है और इस बार भी 13 जनवरी को रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसके बाद नगर के स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संजय चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पं जितेंद्र मिश्रा विशेष अतिथि सुरेन्द्र तिवारी , कार्यक्रम अध्यक्षता विष्णु गुर्जर , ताराचंद साहू द्वारा की गई
अगले दिन सुबह 5:30 पर मैराथन दौड़ का प्रारंभ धावक रामाधार शर्मा को तिरंगा दिखाकर की गई जिसमे बाड़ी से अलीगंज तक 42 किलोमीटर की दौड़ को धावक ने 2 घंटे 35 मिनट में पूर्ण की जिसके पश्चात धावक रामाधार शर्मा को ब्लाक स्पोर्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों और साथियों व पत्रकारों द्वारा बधाई दी गई
इस मैराथन दौड़ के कार्यक्रम में सुरजीत सिंह चौहान, संदीप श्रीवास्तव, बुद्धिमारायण शर्मा पार्षद, मनीष ठाकुर, जय कुमार विश्वकर्मा, रोहित शर्मा पत्रकार, माखन नामदेव, हितेश साहू, शिवराज राजपूत, राकेश राय, संजय शर्मा, सत्यम शर्मा, तन्मय शर्मा, तनिष्क शर्मा, अजय कुंडू, आकाश पचौरी, ओर भी लोग शामिल।रहे