गुना राघौगढ़ थाना क्षेत्र से मोटर सायकिल चोरी के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही
मात्र 24 घंटे में बाईक चोर गिरफ्तार, चोरी हुई मोटर सायकिल बरामद
गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु दिये जा रहे निरंतर निर्देशों के क्रम में गुना पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में परिवीक्षाधीन डीएसपी एवं थाना प्रभारी राघौगढ़ श्री आनंद कुमार राय और उनकी टीम द्वारा बाइक चोरी के एक प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर सायकिल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है ।
गत् दिनांक 13 जनवरी 2026 को फरियादी रामबाबू पुत्र सामलिया आदिवासी उम्र 36 साल निवासी ग्राम सेमराखेड़ा थाना आरोन के द्वारा राघौगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 02 दिसंबर 2025 को वह अपनी टीव्हीएस स्पोर्ट मोटर सायकिल क्रमांक MP08 ZA 6907 को राघौगढ़ स्थित टुका वाले हनुमान मंदिर के बाहर खड़ी कर दर्शन करने गया था, बापस लौटने पर उसकी मोटर साइकिल वहां से गायब थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । जिस पर से राघौगढ़ थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 14/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
मोटर साइकिल चोरी के उक्त प्रकरण में राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा तकनीकी संसाधनों को विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी के सघन प्रयास किये गये । प्रकरण में सतत सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के परिणाम स्वरुप मात्र 24 घंटे के भीतर ही मुखबिर सूचना पर आरोपी सोनू उर्फ मोटा पुत्र श्यामलाल भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम भूमलाखेड़ी थाना मृगवास जिला गुना को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से प्रकरण में चोरी हुई मोटर साइकिल बरामद की गई है ।
राघौगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में परिवीक्षाधीन डीएसपी एवं थाना प्रभारी राघौगढ़ आनंद कुमार राय, सउनि सीतराम धुर्वे, प्रधान आरक्षक भप्पूलाल अहिरवार, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र शर्मा, आरक्षक देवेन्द्र नरूका, आरक्षक अजय सिकरवार, आरक्षक अनुज रघुवंशी, आरक्षक बलभद्र सिंह, आरक्षक दीपक कुशवाह एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है
=====================
जिला गुना से व्यूरो चीफ गोलू सेन की रिपोर्ट