संवाददाता तरुण सिंह बरेली
आज मकर संक्रांति के उपलक्ष में अलीगंज में चौधरी चरणसिंह जन कल्याण समिति रजि की तरफ से समिति के कार्यालय अलीगंज में एक कार्यक्रम कर आज समिति अध्यक्ष मीरा चौधरी जी के नेतृत्व में कंवल वितरण किया गया और साथ ही मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हलुआ भी वितरण किया गया। समिति की अध्यक्षता करते हुए मीरा चौधरी ने कहा समिति शीघ्र ही अलीगंज की जनता की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी बरेली को एक ज्ञापन सौपेगी। उपाध्यक्ष महेश पाल एवम् प्रबंधक चौधरी कृष्ण कुमार ने भी सभा को संबोधित करते हुए समिति के द्वारा आगामी समय जनकल्याण के प्रस्तावित कामों को रखा। मीडिया प्रभारी जितेंद्र मिश्रा ने भी आज समिति द्वारा कंवल वितरण कार्यक्रम पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर तमाम महिलाओं और पुरुषों को कंबल बांटे गए। इस मौके पर सीमा कुमारी,मीनाक्षी मौर्य, निशांत चौधरी, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।