दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम महुली में एक युवक द्वारा घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार 20 पुत्र मजनू निवासी महुली ,शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में रखें कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजनों ने बताया कि नल पर पानी पीने गए राजकुमार के हाथ में गिलास में दवा के अवशेष देख भाभी ने पूछताछ की, तो उन्होंने दवा सेवन की बात कही।जिसके बाद आनन-फानन में निजी साधन से युवक को सीएचसी दुद्धी ले जाया गया।
चिकित्सक डॉ. सुनील के पर्यवेक्षण में उनका इलाज जारी है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है ।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)