रेलवे हरियाणा ने जीता वॉलीबॉल का खिताब मोहन क्लब बड़ा गांव को चार अंको से पराजित कर ट्राफी अपने नाम किया।
खबर जनपद बांदा के बडागांव में आयोजित दो दिवसीय 28 वीं अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज हुआ समापन ।बता दें कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 में अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बड़ा गांव में किया गया जिसमें हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, की 18 टीमों ने भाग लिया जिसका आज दूसरे दिन फाइनल मैच रेलवे हरियाणा एवं मोहन क्लब बड़ागांव के बीच बड़ा ही रोमांचक मैच खेला गया जिसका बड़ा कड़े मुकाबले के साथ हरियाणा टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार अंको से मोहन क्लब को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम किया आज खेल के मुख्य अतिथि पटेल संघ के अध्यक्ष प्रभाकर पटेल एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सत्यनारायण परिहार चित्रकूट मेजर मिथिलेश पांडेय प्रधानाचार्य बांदा जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल रहे वॉलीबॉल का मैच देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों ने खूब ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहे वही खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर इनामों की बौछार होती रही खेल के आयोजक डॉक्टर राममिलन पटेल ने बताया कि हमारे यहां प्रतिवर्ष साकेत वासी श्री बड़े महाराज स्वामी जी की पुण्य स्मृति में यह दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन समस्त ग्राम व क्षेत्र वासियों के सहयोग से किया जाता है खेल आयोजन में राममिलन सिंह गौर, दुर्गेश सिंह,अजय पटेल, डॉक्टर कमलेश पटेल, सबल सिंह जिला क्रीड़ा अध्यक्ष, शिवकुमार गुप्ता क्रीड़ा प्रभारी, जगदीश सिंह पूर्व सैनिक राष्ट्रीय खिलाड़ी, एस,आई,जेपी सिंह,सुरेश प्रधान, शाहिद अली, रमेश चंद्र मौजूद रहे वहीं सफल अंपायर धर्मपाल सिंह मनोज कुमार के द्वारा किया गया कमेंट्री के रूप में छोटेलाल विनय सिंह आदि ने खिलाड़ियों का शेरो शायरी के बीच उत्साह वर्धन करते रहे कार्यक्रम का संचालक डॉक्टर कमलेश पटेल के द्वारा किया गया वहीं पर वॉलीबॉल के आयोजक डॉक्टर राममिलन सिंह पटेल के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त कर विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार व गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया गया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट