सहारनपुर
एसएसपी आशीष तिवारी के दिशा निर्देश एवं एसपी ग्रामीण सागर जैन के कुशल नेतृत्व मे थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा साइबर ठगी से बचाव हेतु किया गया जागरूकता मीटिंग का आयोजन – गणमान्य लोगो को किया गया जागरूक
शेखपुरा चौकी प्रभारी नरेद्र भड़ाना ने गणमान्य लोगो की साथ बैठक मे बताया की आज डिजिटल युग में साइबर ठगी एक गंभीर समस्या बनती जा रही हैं !
बैठक के दौरान नागरिकों को डिजिटल ठगी के विभिन्न तरीकों, जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी/लिंक फ्रॉड, ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी, सोशल मीडिया धोखाधड़ी आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा उनसे बचाव के उपाय समझाए गए।
चौकी प्रभारी नरेद्र भड़ाना द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी नागरिकों को दी गई
किसी को भी ओटीपी, पिन या बैंक विवरण साझा न करें
अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें
फर्जी डिजिटल अरेस्ट व सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने वालों से सतर्क रहें
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़