सहारनपुर-
गणतंत्र दिवस पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम, तिरंगा रोशनी से सजेगा शहर
सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस आयोजन को लेकर बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि 24, 25 व 26 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों और शहर के प्रमुख चौराहों को तिरंगा लाइट से सजाया जाएगा तथा बेहतर प्रकाश व्यवस्था रहेगी। 26 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में प्रातः 8:30 बजे और शिक्षण संस्थानों में 10:00 बजे ध्वजारोहण होगा।प्रातः 6:00 बजे गांधी आश्रम, जनकनगर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी पार्क में सम्पन्न होगी। प्रातः 7:30 बजे नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर जनपद में पूर्ण मद्य निषेध रहेगा। प्रातः 7:00 बजे साइकिल क्रॉस कंट्री रेस तथा 9:00 बजे पुलिस लाइन में परेड आयोजित होगी। प्रातः 11:00 बजे विभिन्न स्थानों पर फल वितरण किया जाएगा। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़