📝 हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी
दिनांक-18.01.2026
थाना मेजा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-02.12.2025 को थाना मेजा क्षेत्रान्तर्गत मेजा रोड ओवरब्रिज के पास से वादिनी के पर्स लूटने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 पीली धातु का टुकड़ा, 01 सफेद धातु का टुकड़ा, 02 एन्ड्रायड मोबाइल फोन, 4,670/- रुपये नगद तथा 02 मोटरसाइकिल बरामद*
थाना मेजा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय से संबंधित मु0अ0सं0 647/2025 धारा 309(2)/317(2) बीएनएस में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. विकास पाल पुत्र राजनाथ पाल निवासी ग्राम सेमरी बाघराय भौरहा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज 2. अभिषेक पाल पुत्र राजनाथ पाल निवासी ग्राम सेमरी बाघराय भौरहा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर दिनांक-17.01.2026 को थाना क्षेत्र मेजा स्थित कठौली पुल के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 पीली धातु का टुकड़ा, 01 सफेद धातु का टुकड़ा, 02 एन्ड्रायड मोबाइल फोन, 4,670/- रुपये नगद तथा 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक-03.12.2025 को वादिनी कोमल शुक्ला पत्नी अरविन्द कुमार शुक्ला निवासी ग्राम समहन (टिकुरी) थाना मेजा जनपद प्रयागराज द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर के माध्यम से अवगत कराया गया कि दिनांक-02.12.2025 को मोटरसाइकिल पर सवार 02 अज्ञात व्यक्ति वादिनी का पैसे, मोबाइल व जेवर रखा पर्स ले कर भाग गये थे, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 647/25 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । अभियोग उपरोक्त पंजीकृत कर संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिनके द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा था । जिसके क्रम में दिनांक-17.01.2026 को मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये 02 अभियुक्त 1. विकास पाल 2. अभिषेक पाल उपरोक्त को थाना क्षेत्र मेजा से 01 पीली धातु का टुकड़ा (2.720 ग्राम), 01 सफेद धातु का टुकड़ा (150 ग्राम), 02 एन्ड्रायड मोबाइल फोन व 4,670/- रुपये नगद तथा 02 मोटरसाइकिल (हीरो एक्स्ट्रीम रजि सं0- UP70 HV 1579 व अपाचे ग्रे कलर चेसिस नं- MD637GE55S2GO7231) सहित गिरफ्तार किया गया ।
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तों विकास पाल व अभिषेक पाल उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों साथ मिलकर लूट करते है । आज भी हम लोग लूट करने की फिराक में यही आये थे कि आप लोगो के द्वारा पकड़ लिया गया । दिनांक-02.12.2025 की घटना के बारे में पूछने पर बताया कि साहब हम दोनों ने साथ मिलकर दिनांक-02.12.2025 को पुल के ऊपर से एक महिला मोटरसाइकिल से जा रही थी, उसको रोककर तथा चाकू दिखाकर उसका पर्स जबरदस्ती लेकर भाग गये थे । पर्स में सोने-चांदी के गहने व 01 मोबाइल फोन व 9,840/- रूपये नगद मिला था । मोबाइल की सिम निकालकर मोबाइल को अलग व सिम को अलग फेंक दिया था तथा पैसों को आपस में बांट लिया था । हम लोग सोने व चांदी के गहने को गलवाकर राह चलते लोगो से बात करके सस्ते दामों में बेच देते थे । हम लोगों के पास से जो पीली धातु (सोने) व सफेद धातु(चांदी) का टुकड़ा मिला है वह बचा है । मोबाइल फोन के बारे में पूछने पर बताया कि यह मोबाइल हम लोगो ने दिनांक-28.12.2025 को टिकुरी समहन के पास से एक महिला जो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थी उसका पर्स छीनकर भाग गये थे । ये उसी पर्स में था ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. विकास पाल पुत्र राजनाथ पाल निवासी ग्राम सेमरी बाघराय भौरहा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 26 वर्ष ।
2. अभिषेक पाल पुत्र राजनाथ पाल निवासी ग्राम सेमरी बाघराय भौरहा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 25 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 01 पीली धातु का टुकड़ा वजन 2.720 ग्राम
2. 01 सफेद धातु का टुकड़ा वजन 150 ग्राम
3. 02 एन्ड्रायड मोबाइल फोन (01 वीवो(वी-40ई) कम्पनी का रायल ब्राउन रंग व 01 वीवो(टी-1) कम्पनी का नेवी ब्लू रंग का)
4. 4,670/- रुपये नगद
5. 02 मोटरसाइकिल
*संबंधित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 647/2025 धारा 309(2)/317(2) बीएनएस थाना मेजा कमि0 प्रयागराज ।
*आपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त विकास पाल उपरोक्त-*
1. मु0अ0सं0 706/2021 धारा 379/411 भादवि थाना सिविल लाइन कमि0 प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0 740/2021 धारा 392/411 भादवि थाना सिविल लाइन कमि0 प्रयागराज ।
3. मु0अ0सं0 774/2021 धारा 392/411 भादवि थाना सिविल लाइन कमि0 प्रयागराज ।
4. मु0अ0सं0 124/2022 धारा 392/411 भादवि थाना सिविल लाइन कमि0 प्रयागराज ।
5. मु0अ0सं0 64/2024 धारा 379/411 भादवि थाना करछना कमि0 प्रयागराज ।
6. मु0अ0सं0 171/2023 धारा 392/411/34 भादवि थाना कोरांव कमि0 प्रयागराज ।
7. मु0अ0सं0 206/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भादवि थाना कोरांव कमि0 प्रयागराज ।
8. मु0अ0सं0 207/2023 धारा 41/411/ भादवि थाना कोरांव कमि0 प्रयागराज ।
9. मु0अ0सं0 253/2021 धारा 392/411/413/414 भादवि थाना कीडगंज कमि0 प्रयागराज ।
10. मु0अ0सं0 126/2022 धारा 394/411 भादवि थाना मेजा कमि0 प्रयागराज ।
11. मु0अ0सं0 456/2022 धारा 392/411 भादवि थाना मेजा कमि0 प्रयागराज ।
12. मु0अ0सं0 465/2022 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना मेजा कमि0 प्रयागराज ।
13. मु0अ0सं0 72/2021 धारा 380/411 भादवि थाना हलिया जनपद मिर्जापुर ।
14. मु0अ0सं0 103/2021 धारा 379/411/420 भादवि थाना कोतवाली कटरा जनपद मिर्जापुर ।
15. मु0अ0सं0 83/2022 धारा 379/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर ।
16. मु0अ0सं0 142/2023 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर ।
17. मु0अ0सं0 54/2024 धारा 392/411/120-बी भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर ।
18. मु0अ0सं0 60/2024 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर ।
19. मु0अ0सं0 80/2025 धारा 3(1)गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर ।
20. मु0अ0सं0 58/2024 धारा 392/411 भादवि थाना लालगंज जनपद मिर्जापुर ।
*अभियुक्त अभिषेक पाल उपरोक्त-*
1. मु0अ0सं0 58/2023 धारा 279/337/338/504/506 भादवि थाना कोरांव कमि0 प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0 171/2023 धारा 392/411/34 भादवि थाना कोरांव कमि0 प्रयागराज ।
3. मु0अ0सं0 208/2023 धारा 411/420/467/468 भादवि थाना कोरांव कमि0 प्रयागराज ।
4. मु0अ0सं0 72/2021 धारा 380/411 भादवि थाना हलिया जनपद मिर्जापुर ।
5. मु0अ0सं0 54/2024 धारा 392/411/120-बी भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर ।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्र0नि0 दीनदयाल सिंह, थाना मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 सुमित त्रिपाठी, थाना मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. का0 अंगद यादव, थाना मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. का0 सौरभ यादव, थाना मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. का0 भीष्म शुक्ला, थाना मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. का0 प्रभूनारायण पाण्डेय, थाना मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज ।