मामला क्षेत्र बबेरू के विकासखंड कमासिन के विनवट गांव का है जहां पर गांव में प्रसिद्ध मंदिर मां मढ़ी दाई के मंदिर पर आज से 8 वर्ष पहले दुर्गा जी की स्थापना एवं भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया था इसके उपलक्ष्य में इस वर्ष भी 18 एवं 19 जनवरी को विशाल भंडारे एवं कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर में केक काटकर बड़ी धूमधाम के साथ ग्राम वासियों के सहयोग से विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया जिसमें समस्त ग्राम की कन्याओं को प्रसाद वितरण कर कन्याओं को दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मंदिर के पुजारी बाबू सिंह ने बताया कि आज से 8 वर्ष पहले 18 जनवरी सन 2019 को विशाल मंदिर बनकर तैयार हुआ था एवं दुर्गा जी की स्थापना कर 19 तारीख को बृहद भंडारा किया गया था इस उपलक्ष में प्रतिवर्ष मंदिर में 18 जनवरी को 19 जनवरी को विशाल कन्या भोज कार्यक्रम के दौरान पंडित रूद्र प्रसाद तिवारी, राजेश तिवारी, रामजीत सिंह, उदयभान सिंह, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सतीश कुमार श्रीवास्तव पूर्व प्रधान के द्वारा किया
गया।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट