श्री सिद्ध हनुमान मंदिर टांडा में राम कथा एवं 11 कुंडी महायज्ञ 23 जनवरी से शुरू होगी.
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
चिचोली.::- नेशनल हाईवे 47 पर टांडा जोड़ पर स्थित प्राचीन सिद्ध हनुमान मंदिर में 23 जनवरी से भव्य विशाल श्री राम महायज्ञ 11 कुंडी एवं 9 दिवसीय श्री राम कथा का धार्मिक आयोजन किया जा रहा है.I
कथा वाचक गोस्वामी महंत श्री कमल गिरी जी महाराज के मुख अमृतवाणी से कथा का रसपान कराएंगे तथा यज्ञाचार्य पंडित श्री संतोष जी पाठक के द्वारा महायज्ञ एवं पूजन पाठ करेंगे आयोजन इस प्रकार
कार्यक्रम.- विशाल शोभा यात्रा एवं वरुण पूजन 23.1.2026 से पंचांग पूजन मंडप प्रवेश 24 तारीख देवताओं का पूजन 25 तारीख अग्नि मंथन 26 तारीख देवता का पूजन 27 तारीख पूजा हवन 28 तारीख शास्त्र वर्जन पूजन 29 तारीख राम जानकी विवाह 30 तारीख एवं पूर्ण आहुति एवं भंडारा 31 जनवरी दिन शनिवार को भंडारा में प्रसाद जी का वितरण होगा. कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक चलेगी.
ग्रामीण लोग यह बताते हैं मंदिर की कुछ विशेष अनुभूति होती है यहां पर मंदिर लगभग 50-60 वर्ष पुराना है जो भी भक्त अपनी मन्नत लेकर आते हैं. तो मन्नत पूरी होती है. प्रत्यक्ष शनिवार एवं मंगलवार दूर से लोग यहां पर आते हैं एवं हरदा जिले के लोग भी आते हैं आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजन पाठ कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं यहां पर इतना सौंदर्य है कि भक्तों का मन शांत हो जाता है.
इस पुनीत कार्यक्रम में शाह परिवार पधार का अपने जीवन को धन्य बनाएं आपकी सहभागिता एवं ज्ञान गंगा यज्ञ को सफल बनाएं आयोजन.
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर टांडा समिति एवं संस्कार सेवा समिति की चिचोली समस्त क्षेत्रवासी. जय श्री राम