नाप-तौल में अनियमितता पर चार प्रकरण दर्ज
गुना 19 जनवरी 2026
आम जनता को सही तौल में सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुना नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों की नाप-तौल निरीक्षक द्वारा जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान पीताम्बरा कचौड़ी तैलघानी चौराहा, सांची मिल्क पार्लर तलैया मोहल्ला, महावीर गजक भण्डार नईसड़क तथा अपना स्वीट्स तैलघानी में नाप-तौल संबंधी अनियमितताएं पाई गईं। संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उपभोक्ताओं के हित में यह जांच कार्य निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
=====================
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट