गणतंत्र दिवस समारोह गरिमा पूर्वक मनाये जाने हेतु सभी व्यवस्थायें समय-सीमा में पूर्ण करायें
–
जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाये
–
पीएम गतिशक्ति योजना के संबंध में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाये
–
टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने दिए निर्देश
–
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने गणतंत्र दिवस समारोह गरिमा पूर्वक मनाये जाने हेतु आयोजन संबंधी दायित्व विभिन्न विभागों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थायें समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य समारोह स्थल, मंच पर साज-सज्जा, परेड का चयन एवं फाइनल परेड की तैयारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं एवं विभागीय उपलब्धियों की झांकियां सहित मुख्य समारोह स्थल परेड ग्राउन्ड पर सभी आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण करायें।
बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सीएमओ तथा जनपद सीईओ संबंधित नोडल अधिकारियों से विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों से आवेदन करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान अंतर्गत शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाये। साथ ही शिविरो में जिलेवासियों की समस्याओं का भी निराकरण किया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व विभाग के नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाये। आगामी राजस्व विभाग की बैठक में इसकी समीक्षा की जायेगी। उन्होंने सभी एसडीएम को राजस्व-भू अधिग्रहण से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिये, जिससे लंबित विकास कार्याें को प्रारंभ किया जा सके।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने पीएम गतिशक्ति योजना की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि सभी विभागों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों की ई-दक्ष केन्द्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाये। प्रशिक्षण में मैं स्वयं उपस्थित रहकर भविष्य की जिले की इंटर प्लानिंग के संबंध में जानकारी दूंगा। डिस्ट्रिक बिजनेश रिफार्म एक्शन प्लान (डीबीआरपीएपी) अंतर्गत अनुमोदन, लाइसेंस एवं एनओसी की समयवद्ध स्वीकृति प्रदान करें तथा विभागीय समन्वय, नियमित समीक्षा कर बाधाओं का समाधान करायें। सुशासन हेतु समग्र पोर्टल अंतर्गत एमपी एसएसओ प्लेटफार्म पर 71 वेब पोर्टल एकीकृत किये जा चुके हैं इसके संबंध में कम्प्यूटर ऑपरेटरों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाये। साथ ही डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन करायें। ई-एचआरएमएस पोर्टल पर सभी विभाग शीघ्र जानकारी अपलोड करें।
बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास अंतर्गत पंचायत स्तर पर नये राजस्व स्त्रोतों का सृजन करने वाले सरपंचों को चिन्हित कर उन्हें पुरूस्कृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि नगरीय विकास एवं आवास अंतर्गत वैध कॉलोनियों के लिये कालोनाईजरों के आवेदन लंबित नहीं रहें, सभी संबंधित विभाग शीघ्र कार्यवाही करते हुये आवेदनों का निराकरण करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि पीएमएबाई-1 शहरी के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करायें तथा पीएमएबाई-2 शहरी योजना अंतर्गत आवेदनों का सत्यापन करायें। उन्होंने लखपति दीदी हेतु बैंक ऋण वितरण के लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही जनजातीय वन अधिकारपत्र धारकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में प्राथमिकता रखें। उन्होंने तत्पश्चात कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण, आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न विभागों के अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रगति, टीएल पत्रकों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री सुशील कुमार तोमर, सुश्री अंजली शर्मा तथा श्री निशांत भूरिया, सीएमएचओ डॉ. ओपी अनुरागी, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।