जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा बाषिर्क परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है । फरवरी 2026 से परीक्षाएं शुरू हो रही है इसी विषय को लेकर के बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव बुंदेलखंड द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता संगोष्टियां आयोजित की जा रही हैं इसी क्रम में शासकीय सीएम राइस स्कूल पलेरा में संस्था प्राचार्य श्री महेश कुमार रावत की उपस्थिति में विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विभिन्न प्रकार के मार्गदर्शन दिए गए । इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान को गति दी गई नशा मुक्ति पर बच्चों को समझाएं दी गई एवं नैतिक शिक्षा नैतिकता पर व्याख्यान हुआ । राष्ट्र प्रेम देशभक्ति का मार्गदर्शन दिया गया ।विद्यालय की छात्राएं स्काउट गाइड में भाग ले रही हैं सभी बेटियों को मंच पर बुलाकर उनका मनोबल बढ़ाया गया विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । संस्था के शिक्षक रमेश प्रसाद पाल गौरी शंकर यादव अजय खरे मंगल सिंह राजपूत राम सिंह राजपूत रामनरेश घोष एवं किरण भार्गव मैं इस सॉन्ग गोष्ठी में सहभागिता निभाई ।बुंदेलखंड के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा शासकीय हाई स्कूल बुदौर संकुल पलेरा विद्यालय में विद्यार्थियों को संगोष्ठी के माध्यम से सतर्क सावधान और सुरक्षित रहकर भारत की संस्कृति संस्कार बचाकर राष्ट्र और देशभक्ति का संदेश दिया इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य आरके गुप्ता आर पी वर्मा आर के केवट एमपी चढ़ार जे एन प्रजापति राहुल खरे विनीता पटेल दीपा शिक्षक गण मौजूद रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया उनका मनोबल बढ़ाया गया विद्यार्थियों को प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सम्मान निधि किया गया ।।