सहारनपुर।
सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक कार्यालय से कानूनगो को 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। आरोप है कि जैसे ही कानूनगो ने 15 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सरकारी कार्यालयों में जमीन और राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को रिश्वतखोरी की शिकायतों से परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है। फिलहाल आरोपी कानूनगो के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
