प्रकाश एवं पानी की सप्लाई न पाए जाने पर सीएमओ को तत्काल सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
मुख्य चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य केंद्र में आमजन को स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्टाफ की करें तैनाती- जिलाधिकार
बिजनौर 19 जनवरी,2026:- जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज अपराह्न में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मनगरी एवं स्वाहेड़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई व्यवस्था सही न पाए पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अद्यतन सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी श्रीमती कौर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्म नगरी का निरीक्षण करते हुए उपस्थिति पंजिका चैक करने पर संज्ञान में आया कि सीएचओ वैशाली चौधरी तीन दिन से अनुपस्थित हैं तथा एसएलए मिथिलेश वर्मा तथा स्टाफ नर्स दीक्षा शर्मा के अनुपस्थित पाए जाने पर सीएचसी में कार्यरत फ़ार्मेसिस्ट अख़लाक़ अली द्वारा बताया गया कि नजदीकी गांव में आयोजित स्वस्थ कैंप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में भारी गंदगी, अस्पताल में पानी की सप्लाई नहीं पाए जाने और बिजली की समुचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अस्पताल में पानी एवं विद्युत की सुचारू रूप से सप्लाई सुनिश्चित कराएं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्म नगरी का निरीक्षण के निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि डॉक्टर नरेंद्र कौर जिनकी ड्यूटी अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन निर्धारित है, केवल एक ही दिन आती हैं, जिसके कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में स्टाफ न होने के कारण भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लाभ आम लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सफाई न होने के कारण जगह जगह गंदगी के अंबार पाए जाने पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समुचित सफाई कराएं और स्वास्थ्य केंद्र में यथासंभव स्टाफ की नियुक्ति अथवा सम्बद्धीकरण करते हुए आमजन को स्वस्थ सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
INDIAN TV NEWS के लिए *मंडल प्रभारी डॉ शाह नवाज़ की रिपोर्ट*