बिजनौर के चांदपुर में एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर हरिओम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ! उसने 18 जनवरी की देर रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ! पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 18 जनवरी की रात करीब 11:15 बजे सीएचसी स्याऊ चांदपुर से पुलिस को सूचना मिली पुलिस के अनुसार मृतक हरिओम सिंह मूल रूप से रायबरेली के नकटवा गांव के निवासी थे वह पिछले करीब डेढ़ साल से चांदपुर के नेहरु चौक स्थित ललिता बिल्डिंग में शीतल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे शीतल हापुड़ के अंबेडकर नगर की रहने वाली है और नूपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग में सी एच ओ CHO के पद पर कार्यरत बताई गई है पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि 18 जनवरी को हरिओम और शीतल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था विवाद के बाद शीतल कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर चली गईं इसी दौरान हरिओम सिंह ने छत के पंखे से लटक कर कथित तौर पर फांसी लगा ली पुलिस ने मृतक हरिओम सिंह के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है स्थानीय पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया
INDIAN TV NEWS के लिए *मंडल प्रभारी डॉ शाह नवाज़ की रिपोर्ट*